Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में कलेक्टर जनदर्शन अब हर मंगलवार को, 3 मार्च से नई व्यवस्था लागू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) धमतरी में आयोजि...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) धमतरी में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दिवस में परिवर्तन किया गया है। पूर्व में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अब आगामी 3 मार्च 2026 से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।

यह जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होगा। इसके साथ ही आमजन बुधवार को भी इसी समयावधि में कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

निर्धारित मंगलवार को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनदर्शन हेल्प डेस्क पूर्ववत कार्यरत रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब आगामी सोमवार को जनदर्शन आयोजित नहीं किया जाएगा, बल्कि इसके स्थान पर प्रत्येक मंगलवार को कार्यक्रम संचालित होगा।

No comments