छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर: - स्थानीय ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के साझा प्रयासों से 'योग प्रमाणपत्र कार्यक्रम...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- स्थानीय ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के साझा प्रयासों से 'योग प्रमाणपत्र कार्यक्रम' के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन 'श्री ओंकार ऑडिटोरियम' में किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 5 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें विद्यार्थियों को योग के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पक्षों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा, "योग भारत की वह प्राचीन विरासत है जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। विद्यार्थियों के लिए योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्म-नियंत्रण का मार्ग है। छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश के कोने-कोने में योग की ज्योति जलाने हेतु संकल्पित है।"
ग्रेसियस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने अध्यक्षता करते हुए कहा, "आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और शैक्षणिक दबाव के बीच योग ही वह सूत्र है जो छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रख सकता है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। यह 5 दिवसीय प्रशिक्षण उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।"कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का अभिनंदन किया और कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षिका के मार्गदर्शन में विद्यार्थी योग की बारीकियों को समझेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग की योग ज्योति प्रशिक्षिका श्री रविकांत डॉ. योग ज्योति ने योग की महत्ता बताते हुए प्रशिक्षण के आगामी सत्रों की रूपरेखा साझा की।
समारोह का कुशल मंच संचालन श्री तीरथ साहू (सहायक प्राध्यापक, केमिस्ट्री) एवं श्रीमती क्षमा मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, गणित) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ माया सोनकर सहायक प्राध्यापक (शिक्षा) के द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ मुक्त कौशिक सह प्राध्यायक (शिक्षा) एवं श्री राजेंद्र साहू सहायक प्राध्यापक (इंग्लिश) का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सहित बीएड (B.Ed.) और डीएलएड (D.El.Ed.) के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।


No comments