Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधानसभा सदन में शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ बजट सत्र में 56 सवाल उठाए — विधायक ओंकार साहू व जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज                  धमतरी:- ओंकार साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के फरवरी–मार्च 2026 बजट सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज                 

धमतरी:- ओंकार साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के फरवरी–मार्च 2026 बजट सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कुल 56 महत्वपूर्ण प्रश्न सदन के पटल पर उठाए। उन्होंने विभिन्न विभागों में व्याप्त अनियमितताओं, योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय पारदर्शिता, किसानों, युवाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सदन में रखा।

        विधायक श्री साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत “दिशा दर्शन / दिशा भ्रमण” कार्यक्रम, धान उठान में अनियमितता एवं फर्जी रसीद, समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में सामग्री क्रय, फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी, मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी, वन विभाग में स्वीकृत पदों की स्थिति, ओवरलोडिंग व परिवहन अनियमितता, जल जीवन मिशन की जांच, नगर निगमों में डीज़ल उगाही, स्वच्छ भारत मिशन के यूजर चार्ज उपयोग सहित अनेक विषयों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, 2 प्रतिशत टीडीएस कटौती, जेलों में मूलभूत सुविधाएं, कौशल विकास के बाद रोजगार, रायगढ़ भर्ती घोटाले की जांच, एकलव्य विद्यालय शिक्षकों के समायोजन, बीज निगम में बोनस भुगतान, धान बीज उत्पादकों के लंबित भुगतान, दिव्यांगजनों को ऋण वितरण, फॉरेंसिक विभाग की कार्यवाही, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाया।

   धमतरी सहित रायपुर व बलौद जिलों में भूमि संबंधी अनियमितता, भ्रष्टाचार की जांच, बस्तर में निवास प्रमाण पत्र, नगर पंचायत भखारा की शासकीय भूमि, मध्याह्न भोजन योजना के डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांग, औद्योगिक अनुदान, पेयजल योजनाएं, सरस्वती साइकिल योजना की गुणवत्ता, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थिति, छात्रवृत्ति योजनाएं, पर्यटन विकास, मछली पालन योजनाएं, सांस्कृतिक आयोजनों पर व्यय, धान खरीदी, गौण खनिज रॉयल्टी, विभागीय प्रचार-प्रसार व्यय, डेम-तालाब मरम्मत, खिलाड़ियों की सुविधाएं, भवन निर्माण उपकर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पीएमजीएसवाई में ऑडिट आपत्तियां, पंचायत विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र, राजपुर में स्वास्थ्य सहायता, ग्राम पंचायत निर्माण अनियमितता, कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग, कृषि उपकरण खरीदी, पशुपालन विभाग में दवा-टीका खरीदी तथा दुग्ध संग्रहण केंद्रों की शिकायतों जैसे विषयों पर भी सरकार से जवाब मांगा।

         विधायक ओंकार साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल प्रश्न पूछना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।इसके साथ ही उन्होंने धमतरी विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए विभिन्न मांगें भी सदन के पटल पर रखीं, ताकि क्षेत्र में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क एवं रोजगार के क्षेत्र में ठोस प्रगति सुनिश्चित हो सके।अंत में विधायक श्री साहू ने कहा कि वे आगे भी जनहित के मुद्दों को सदन में पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है |

No comments