छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह ने सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नया इतिहास रच दिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में प्रदेशभर के कुल 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस भव्य आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 1,316 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद:- साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद प्रदान किया, जबकि अन्य जिलों के जोड़े वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। योजना के तहत प्रत्येक दंपति को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना केवल विवाह सहायता कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समानता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि जो परिवार कभी बेटियों के विवाह को लेकर चिंतित रहते थे, आज वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ इस योजना से जुड़ रहे हैं। सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बना आयोजन:- इस सामूहिक विवाह समारोह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता का सशक्त उदाहरण बना। सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं:- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्षों में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश वादों को पूरा किया है।


No comments