छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित प्रभारियों...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके।
जारी सूची के अनुसार...
बेलरगांव ब्लॉक के लिए प्रमोद कुंजाम, नगरी के लिए राजेश साहू, कुरूद के लिए गोविंद साहू, मगरलोड के लिए कैलाश प्रजापति, कुरूद ब्लॉक में राजू साहू, भखारा के लिए राजेंद्र साहू, धमतरी ग्रामीण के लिए डीहास साहू, शहर क्षेत्र-01 के लिए मनोज अग्रवाल तथा शहर क्षेत्र-02 के लिए मनीष साहू को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें बेलरगांव से राजू सोम, नगरी से अनवर रजा, कुरूद से अखिलेश दुबे, मगरलोड से विनीत बाफना, कुरूद से मुहिम शुक्ला, भखारा से होमेंद्र साहू, धमतरी ग्रामीण से खिलेंद्र ध्रुव, शहर-01 से गौतम वाधवानी तथा शहर-02 से योगेश शर्मा शामिल हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाएं तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस संगठन में गतिविधियां तेज हो गई हैं और आगामी दिनों में जिलेभर में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


No comments