Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

त्रि-दिवसीय सत्संग में गूंजे संतवाणी और भजन, विधायक ओंकार साहू ने दिया सद्भाव का संदेश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - पोटियाडीह स्थित सदगुरू कबीर आश्रम में पूज्य महंत त्रिलोकीदास साहेब के सान्निध्य में एवं सदगुरू कबीर सत्संग सम...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पोटियाडीह स्थित सदगुरू कबीर आश्रम में पूज्य महंत त्रिलोकीदास साहेब के सान्निध्य में एवं सदगुरू कबीर सत्संग समिति द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय सत्संग समारोह में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कबीरपंथी अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा।

          इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने संत शिरोमणि कबीर की वाणी का स्मरण करते हुए कहा कि कबीर साहेब ने अपने दोहों और साखियों के माध्यम से समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पूर्व थीं। वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब संत कबीर की विचारधारा हमें आपसी सद्भाव, भाईचारे और नैतिक मूल्यों की ओर प्रेरित करती है।

             विधायक ने कहा कि सत्संग जैसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है और लोगों को आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संतवाणी का वाचन, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन आयोजित किए गए, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अंत में विधायक श्री साहू ने सभी से संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

No comments