छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम छाती में विगत 15–20 वर्षों से मानव कल्याण के उद्देश्य से संचालित स्वर्ग धाम सेवा समिति गरीब एवं जरूरतमं...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम छाती में विगत 15–20 वर्षों से मानव कल्याण के उद्देश्य से संचालित स्वर्ग धाम सेवा समिति गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनकर कार्य कर रही है। समिति से वर्तमान में 57 दानदाता जुड़े हुए हैं, जिनके सहयोग से गांव के भूमिहीन एवं निर्धन परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।समिति द्वारा किसी भूमिहीन व्यक्ति के निधन होने पर उसके परिवार को ₹7250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग मिल सके।
इसी क्रम में ग्राम छाती निवासी सतानंद देशलहरे के पुत्र प्रीतम देशलहरे के आकस्मिक निधन पर स्वर्ग धाम सेवा समिति द्वारा उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समिति के इस सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में मानव सेवा एवं सामाजिक सहयोग की भावना मजबूत हो रही है।ग्रामीणों ने स्वर्ग धाम सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


No comments