छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री अमित पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री अमित पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के निर्देश पर धमतरी जिला प्रभारी उमेश डोंगरे, सहप्रभारी आसिफ़ ख़ान तथा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी की सहमति से कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विधानसभा युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत सैकड़ों युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में भारत भूषण साहू (सेलदीप) एवं गुरुदेव महिपाल (चरमुड़िया) को विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश साहू (कचना) को विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी तथा तुकेश साहू (कुरूद) को प्रभारी महासचिव (संगठन-प्रशासनिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत विधानसभा स्तर पर 47 युवाओं को महासचिव और 62 युवाओं को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से सक्रिय युवाओं को शामिल किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के ऊर्जावान साथी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा वर्ग और गरीब जनता की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में ब्लॉक युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा तथा पंचायत स्तर तक युवा कांग्रेस का संगठन खड़ा किया जाएगा।नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments