Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद तहसील साहू समाज की प्रथम बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का दिखा संदेश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- तहसील साहू समाज की प्रथम बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें तहसील क्षेत्र के समाजजनों की उल्लेखनी...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- तहसील साहू समाज की प्रथम बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें तहसील क्षेत्र के समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। बैठक में मौजूद लोगों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि साहू समाज सुदृढ़ संगठन और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बैठक में समाजजनों ने इस बात पर भरोसा जताया कि अब समाज के भीतर उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकरणों का समाधान कोर्ट-कचहरी के बजाय समाज के निर्णय और सामाजिक नियमों के माध्यम से किया जा रहा है, जो समाज के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

            इस अवसर पर सामाजिक संरचना, विभिन्न प्रकरणों और सामाजिक नियमों में समयानुसार आवश्यक बदलाव को लेकर व्यापक चर्चा-परिचर्चा हुई। समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।बैठक में युवावर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि समाज नई ऊर्जा और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों, तहसील कार्यकारिणी सदस्यों महिला पदाधिकारियों तथा समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध जनों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक के माध्यम से साहू समाज ने संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक एकता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

No comments