Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रामीण साहू समाज सुपेला की नई कार्यकारिणी घोषित, दयालु राम साहू बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्रामीण साहू समाज सुपेला की वर्ष 2026 के लिए नई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। समाज की बैठक ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्रामीण साहू समाज सुपेला की वर्ष 2026 के लिए नई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। समाज की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें समाज के विकास, एकता और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। जारी सूची के अनुसार दयालु राम साहू को अध्यक्ष, उदय राम को उपाध्यक्ष, तीर्थ राम को सचिव, हितेन्द्र कुमार को सह सचिव तथा बलराम साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्री कृष्णदयाल, पन्ना लाल और करसेया लाल को संरक्षक तथा विजय सिंह को अंकेक्षक बनाया गया है।

      कार्यकारिणी में खिलावन साहू, द्रोणाचार्य, नरेश कुमार, यदुनंदन साहू, दिनेश कुमार, भानुप्रताप, ओमप्रकाश, श्रीमती पूर्णिमा और श्रीमती मालती सहित कई सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा समाज में विभिन्न वार्डों से पार पंच और समाजसेवकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के हित में कार्य करते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता और विकास से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी। नई टीम के गठन पर समाज के लोगों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

No comments