छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: धमतरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने समस्त जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी: धमतरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने समस्त जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि मन के मैल को दूर कर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का पर्व है।
यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी होली मनाएं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे इस पर्व को शांति, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ मनाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दें। उपाध्यक्ष केशव साहू ने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा धमतरी जिला निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर हो। अंत में जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू ने जिलेवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


No comments