छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम पंचायत छाती में उचित मूल्य की राशन दुकान के संचालन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सुमन महिला स्व सहाय...
धमतरी:- ग्राम पंचायत छाती में उचित मूल्य की राशन दुकान के संचालन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सुमन महिला स्व सहायता समूह की ओर से एक लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि दुकान संचालक शास्त्री सोनवानी (पति विजय सोनवानी, उम्र 46 वर्ष, जाति सतनामी, निवासी सांल्हेवारा पारा, धमतरी) ने समूह को ठगा है और सरकारी अनाज तथा धन की हेराफेरी की है।
समूह के अनुसार, जनवरी 2023 में शास्त्री सोनवानी ने राशन दुकान चलाने के लिए समिति से 60,000 रुपये का लोन मांगा था, लेकिन मना करने पर मात्र 2,000 रुपये देकर दुकान अपने नाम से चलाने की बात कही। समिति के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों की सहमति से दुकान उन्हें सौंपी गई, जिसमें हर महीने 2,000 रुपये समूह को देने का समझौता हुआ। लेकिन कुछ समय बाद निरिक्षण अधिकारी के दौरान पहले 56 क्विंटल चावल की रिकवरी हुई। आरोपी ने समिति से 1 लाख रुपये की सिक्योरिटी मांगकर 2.5% ब्याज पर ले लिया और दुकान फिर चलाने लगी। दूसरी बार निरिक्षण में 98 क्विंटल चावल बरामद हुआ। इसके बाद समिति ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की और दुकान बंद करा दी गई।
आरोप है कि आरोपी महिला अब धोखाधड़ी कर फरार हो गई है। समिति को 1 लाख रुपये में से केवल 70,000 रुपये लौटाए गए हैं, जबकि बाकी 30,000 रुपये और ब्याज नहीं दिया गया। साथ ही 98 क्विंटल चावल की रिकवरी भी समूह को नहीं मिली। समिति ने कई बार थाना, तहसील और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी महिला ने धमकी भरे लहजे में कहा है – "जो करना है कर लो, मैं किसी से नहीं डरती।"
समूह ने कलेक्टर से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और 98 क्विंटल चावल की रिकवरी, 70,000 रुपये (बाकी राशि) तथा पूरा ब्याज समिति को दिलवाया जाए।यह मामला ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में विश्वासघात का गंभीर उदाहरण है। स्थानीय प्रशासन से जल्द जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


No comments