Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धमतरी में आरक्षकों का थोक तबादला, 192 पुलिसकर्मी बदले गए

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में जिले में दो वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों के लिए एक ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में जिले में दो वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों के लिए एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया के तहत कुल 192 आरक्षकों का विभिन्न थाना-चौकियों एवं इकाइयों में तबादला किया गया है।जानकारी के अनुसार धमतरी, कुरूद और नगरी अनुभागों के साथ-साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, एसपी कार्यालय, साइबर थाना, अजाक और महिला सेल में पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस खुले मंच पर आरक्षकों से उनकी इच्छानुसार तीन पसंदीदा थाना/चौकी के विकल्प भरवाए गए।

           प्राप्त विकल्पों और कार्य मूल्यांकन के आधार पर दो अलग-अलग सूचियों में 121 और 71 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए गृह थाना/चौकी और पिछली पोस्टिंग को छोड़कर अन्य तीन विकल्प मांगे गए थे।

       प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि जिन आरक्षकों की विशेष दक्षता संबंधित इकाई के लिए आवश्यक है, उन्हें प्रशासनिक कारणों से यथावत रखा गया है। साथ ही, स्थानांतरण का समय ऐसा रखा गया कि कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षणिक सत्र पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।यह पिछले एक वर्ष में जिले की पहली बड़ी स्थानांतरण सूची है। इस पहल से पुलिस बल में कार्यकुशलता, संतुलन, मनोबल और सेवा संतुष्टि में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments