Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्रेकिंग...आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया शिक्षक, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  बलरामपुर :- जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य की परंपरा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

बलरामपुर:- जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य की परंपरा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बरती कला में पदस्थ शिक्षक प्रतोष पटेल को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक प्रतोष पटेल अपने ही ग्राम पंचायत परसडीहा में एक अंतरजातीय महिला के घर में आपत्ति जनक स्थिति में पाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आया और विभाग की छवि धूमिल होने को देखते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

         इस पूरे घटनाक्रम ने समाज में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिन शिक्षकों को समाज में गुरु का दर्जा दिया जाता है, जिन पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी होती है, अगर वही शिक्षक इस तरह के आपत्तिजनक कृत्यों में लिप्त पाए जाएं तो यह न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था के लिए शर्मनाक है बल्कि समाज के लिए भी चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं से बच्चों और अभिभावकों का शिक्षकों पर से विश्वास भी कमजोर पड़ता है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों से जुड़े लोगों से समाज हमेशा आदर्श आचरण की अपेक्षा करता है, लेकिन जब ऐसे मामले सामने आते हैं तो यह पूरे शिक्षक समाज की छवि को धूमिल कर देते हैं।

No comments