छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की जयंती जलेश्वर महादेव मंदिर स्थित...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की जयंती जलेश्वर महादेव मंदिर स्थित परशुराम मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजनों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसादी वितरण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष के.पी. तिवारी, सचिव लक्ष्मी कांत द्विवेदी, हैग्रीव प्रसाद शर्मा, रामनारायण शर्मा, राजू शर्मा, रमेश पांडेय, दिव्या पांडेय, अशोक शर्मा, रामू बाजपेई, नीरज शुक्ला, कैलाश शुक्ला, कमल शर्मा, प्रकाश शर्मा, लालू शर्मा, सनत मिश्रा, दुर्गेश द्विवेदी, विकास शर्मा, थानेश्वर शर्मा, सोनू द्विवेदी, जितेंद्र नाथ योगी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments