Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गंगरेल में ठेमली आइलैंड निर्माण का जायजा, रंजना साहू बोलीं—छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पर्यटन केंद्र

  धमतरी:-  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने गंगरेल डैम में निर्माणाधीन ठेमली आइलैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ...

 


धमतरी:- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने गंगरेल डैम में निर्माणाधीन ठेमली आइलैंड के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु एसडीओ व संबंधित अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

            निरीक्षण के दौरान श्रीमती साहू ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस बीच पूर्वी अफ्रीका के देश तंजानिया से आए विदेशी सैलानियों ने भी गंगरेल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और आइलैंड के प्रस्तावित स्वरूप को देखा।

      मीडिया से चर्चा करते हुए रंजना साहू ने कहा कि ठेमली आइलैंड के विकसित होने से छत्तीसगढ़ को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। गंगरेल डैम पहले से ही पर्यटकों की पहली पसंद है, ऐसे में इस आइलैंड के तैयार होने से धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ठेमली आइलैंड आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में।

No comments