छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- आमदी नगर पंचायत में कथित जातिसूचक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- आमदी नगर पंचायत में कथित जातिसूचक टिप्पणी और अभद्र व्यवहार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर परिसर के सामने धरना दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एक पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह घटना न केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है।
नेता प्रतिपक्ष का आरोप...नगर पंचायत आमदी के नेता प्रति पक्ष ऋषभ ठाकुर ने बताया कि 13 अप्रैल को आयोजित सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संबंधित पार्षद समय पर उपस्थित नहीं हुए। जब उन्होंने देरी को लेकर सवाल उठाया, तो उन्हें केबिन में बुलाकर उनके और उनके पिता के खिलाफ जातिसूचक गालियां दी गईं। साथ ही उन्हें बैठक में किसी भी प्रकार का सवाल-जवाब नहीं करने का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को भी उनके साथ इसी प्रकार का दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सत्ता का दबाव बनाते हुए विकास कार्यों को रोकने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का बयान...ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा,“नगर पंचायत में इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि के साथ जातिसूचक टिप्पणी करना लोकतंत्र और सामाजिक समरसता के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगी। यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।”
ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग...प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अतिरिक्त तहसीलदार शिवेंद्र सिन्हा मौके पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया।अतिरिक्त तहसीलदार ने बताया कि मामले से संबंधित आवेदन प्राप्त कर लिया गया है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और नियमानुसार जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आक्रोश और चेतावनी...प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , जिला उपाध्यक्ष सुनिता साहू , होमेश्वर साहू , नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू , एमन साहू , अनिता ठाकुर कामनी ध्रुव खोजू साहू घनानंद साहू ब्यास नारायण निषाद तोषण साहू , पारसमणी साहू , ललिता पटेल , धर्मेंद्र पटेल , अंकुरपुरी गोस्वामी, योगेश्वर साहू , जितेशवर सोनवानी , राजू महेश्वरी संजू मरकाम पिंटू देवगन रेखू मटियारा खिलेश साहू रामचंद्र देवांगन रामचंद साहू सीताराम साहू ईसलोक साहू बगास पटेल सविता ध्रुव ऊषा ध्रुव खोरबहारा ढीमर कुंदन साहू शिवा नेताम टिकू कुम्भकार ,हिमांसू साहू उमेश साहू , गजेंद्र साहू साथ में बड़ी संख्या नगरवासियों की उपस्थिति रही।


No comments