Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस ने सिर्फ एक बिल नहीं गिराया,देश की नारी शक्ति के सपनों,उम्मीदों और अधिकारों को कुचल दिया- रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी-: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को विपक्षियों द्वारा गिराने का ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी-: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को विपक्षियों द्वारा गिराने का पुरजोर विरोध करते हुए बयान जारी किया और कहा कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक की सोच है - ‘नारी तू केवल अबला है’। आज़ादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्‍त करने का पाप किया है। इस बिल को गिराकर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को दशकों तक लटकाकर और बार-बार गिराकर देश की माताओं-बहनों के साथ धोखा किया है। कांग्रेस का चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है। 

            जब देश की संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब कांग्रेस ने षड्यंत्र करके विधेयक को गिरा दिया। यह कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क है। मंच से महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस ने सदन में महिलाओं के अधिकार के खिलाफ काम किया है। देश की महिलाएं कांग्रेस का ये दोहरा चेहरा कभी नहीं भूलेंगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराकर साबित किया है कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता है। कांग्रेस बताए कि उसने 60 साल में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं दिया?

No comments