छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम धमतरी की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्थिति को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने नगर निगम धमतरी की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्थिति को लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।
विधायक श्री साहू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर निगम धमतरी में महापौर, आयुक्त एवं सभापति के शासकीय वाहन लंबे समय से खराब स्थिति में हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, तो आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है।उन्होंने कहा कि नगर निगम की वर्तमान कार्यप्रणाली अत्यंत अव्यवस्थित नजर आ रही है, जिसका सीधा असर शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं पर पड़ रहा है। इस स्थिति को सुधारने के लिए त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है।
विधायक ओंकार साहू ने मंत्री से मांग की है कि महापौर, आयुक्त एवं सभापति के लिए तत्काल नए शासकीय वाहन उपलब्ध कराए जाएं तथा डीजल के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया जाए। साथ ही नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए जाएं एवं निगम की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।उन्होंने यह भी बताया कि वे नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल को तीन बार पत्र लिखकर निगम की समस्याओं एवं कार्यों की जानकारी मांग चुके हैं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। लेकिन आयुक्त नगर निगम के बदहाल स्थिति को बताना नहीं चाह रही है | नगर निगम में काम केवल कागजों हो रहे धरातल पर तो कुछ दिखाई नहीं दे रहे हैं।अंत में विधायक श्री साहू ने आशा व्यक्त की है कि शासन इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करेगा, जिससे नगर निगम धमतरी की कार्यक्षमता में सुधार हो और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकें।


No comments