छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्राम कसही में “बूथ चलो अभिय...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्राम कसही में “बूथ चलो अभियान” के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2028 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री खिलेन्द्र ध्रुव ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी धमतरी सहित पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धान समर्पण में किसानों को हो रही परेशानियां, लगातार बढ़ती महंगाई, आम जनता पर बढ़ते बिजली बिल का बोझ, स्कूलों में शिक्षकों की कमी एवं अस्पतालों में डॉक्टरों के अभाव जैसी समस्याओं ने जनता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
उन्होंने कहा कि इन जनसमस्याओं का समाधान केवल कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में ही संभव है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे। उन्होंने बूथ कांग्रेस कमेटियों के नए सिरे से गठन पर विशेष बल देते हुए कहा कि “मजबूत बूथ ही कांग्रेस की जीत की सबसे बड़ी ताकत है।”
श्री ध्रुव ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने के लिए दशकों तक संघर्ष किया है और हमेशा देशहित एवं जनहित को सर्वोपरि रखा है। आज भी कांग्रेस आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है।बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, सस्ती बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे जनहितकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर बूथ चलो अभियान में जितेंद्र साहू (सरपंच, सेनचुवा), ओमप्रकाश सेन, राकेश मौर्य, विजेन्द्र रामटेके, बंटी मरकाम, मुकेश ध्रुव, धर्मेंद्र पटेल, गोकुल साहू, राजू साहू, खोरबाहरा साहू, गैंदलाल पटेल, भगत उइके, विजय ध्रुव, रविन्द्र यादव, भूवन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


No comments