Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आमजन को सुविधाओं की सौगात: विधायक ओंकार साहू ने टीना शेड व पुल निर्माण का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्य...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों को गति देते हुए दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वे ग्राम भिड़ावार (मोंगरागहन) में टीना शेड निर्माण एवं ग्राम कोहका (अकलाडोंगरी) में पुल निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम भिड़ावार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टीना शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। यह कार्य गांव के विकास को नई दिशा देने के साथ आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

            विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे निर्माण कार्य गांवों की सामाजिक संरचना को मजबूत करते हैं और लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।इसके बाद विधायक ओंकार साहू ग्राम कोहका (अकलाडोंगरी) में पुल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

         इस अवसर पर ब्रजेश जगताप (जनपद सदस्य), जयंत नेताम (जनपद सदस्य), ताना जी राव रणसिंह, श्रीमती वेदबाई कुमेटी (सरपंच), अम्बिका सिन्हा (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), सुनिता साहू (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस), रमेश कौशिक, मोती यादव, अफाक गोलू खान, सुमन मेश्राम (पार्षद, नगर निगम धमतरी), अशोक कुमेटी, गैंदालाल मरकाम, अरविंद नेताम, रोहित तारम, दिलीप ठाकुर, निर्मला उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

No comments