छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- नगर के सिरसा चौक क्षेत्र में रविवार को एक किराए के मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- नगर के सिरसा चौक क्षेत्र में रविवार को एक किराए के मकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर के सदस्य किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गए हुए थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
मिली जानकारी के अनुसार धमाके के बाद मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका, लेकिन कमरे में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। वहीं मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहमे नजर आए। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


No comments