धमतरी:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ 13 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्र...
धमतरी:- पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ 13 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावशील रहेगा।जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश जगत को थाना प्रभारी अर्जुनी से सिटी कोतवाली धमतरी का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अवधराम साहू को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी कुरूद पदस्थ किया गया है। इसी तरह निरीक्षक शरद ताम्रकार को सिहावा से भखारा, निरीक्षक चक्रधर बाघ को नगरी से दुगली तथा निरीक्षक अरुण साहू को मेचका से नगरी थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक दुमनलाल डडसेना को रक्षित केंद्र से खल्लारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को कुरूद से अर्जुनी एवं साइबर पुलिस थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रामकिशन मरकाम को दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी स्थानांतरित किया गया है।उप निरीक्षक लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर को नगरी से करेलीबाड़ी थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अजय सिंह को बिरेझर चौकी से सिहावा थाना प्रभारी तथा उप निरीक्षक बलवीर सिंह को करेलीबाड़ी से मेचका थाना प्रभारी बनाया गया है।
सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को साइबर पुलिस थाना से बिरेझर चौकी प्रभारी तथा सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग को खल्लारी से दुगली थाना में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस तबादला आदेश को जिले की कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


No comments