Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दानवीर भामाशाह जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर द्वारा ग्राम भेलवाडीह में दानवीर भामाशाह जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- परिक्षेत्र साहू समाज अभनपुर द्वारा ग्राम भेलवाडीह में दानवीर भामाशाह जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन गुरुपंच ने स्वागत भाषण देते हुए समाज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन मूल्यों को अपनाकर ही समाज, परिवार और व्यक्ति का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम साहू समाज भेलवाडीह के लिए भूमि पूजन भी किया। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर साहू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

        समारोह में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ऐशा साहू, श्रेया साहू, प्रिया साहू सहित राज्य स्तरीय स्कूली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्राम सातपारा, नायकबांधा एवं भेलवाडीह को भी सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष तुलेश साहू तथा सरपंच भागीरथी बारले ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हेमलता साहू, लेखप्रभा साहू, तुलसीराम साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, अनिल अग्रवाल, ईश्वर पटेल, रामस्वरूप साहू, भारत साहू, पुष्पेंद्र साहू, जितेंद्र सिन्हा सहित परिक्षेत्र के पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं 33 गांवों के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सचिव टेकचंद साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ग्रामीण अध्यक्ष रामस्वरूप साहू ने किया।

No comments