Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू ने केरल में कांग्रेस की बंपर जीत पर जताई खुशी

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ऐतिहासिक जीत पर धमतर...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ऐतिहासिक जीत पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया है।

                विधायक ओंकार साहू ने कहा कि केरल की जनता ने जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी सोच और विकास के विज़न पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश में कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।उन्होंने आगे कहा कि केरल में कांग्रेस की इस शानदार वापसी ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरती, तो जनता परिवर्तन का रास्ता चुनती है। कांग्रेस ने हमेशा आम जनता, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हित में काम किया है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने है।

          विधायक ओंकार साहू ने केरल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता, मेहनत और जनसमर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगी।गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस गठबंधन ने इस बार बड़ी बढ़त हासिल करते हुए सत्ता में वापसी की है और 10 साल बाद वाम मोर्चा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया है।

No comments