Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, कल पोला तिहार पर रहेगा अवकाश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिले में स्थानीय पर्व एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- जिले में स्थानीय पर्व एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार कल 10 सितंबर 2026, गुरुवार को पोला तिहार के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) तथा 9 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी स्थानीय अवकाश रहेगा।

              यह स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण धमतरी जिले में लागू रहेगा, हालांकि, घोषित स्थानीय अवकाश बैंकों एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।स्थानीय पर्वों के अवसर पर अवकाश घोषित होने से जिलेवासियों को त्योहारों को पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

No comments