Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

KURUD: बिजली विभाग के सुस्त अधिकारियों की लापरवाही से अटके कनेक्शन...जवाबदेही कौन?

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हितग्राहियों तक बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योज...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हितग्राहियों तक बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि गांव के अंतिम छोर तक हर घर में बिजली कनेक्शन और मीटर उपलब्ध हो सके। लेकिन कुरूद बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और अधिकारियों की लापरवाही इन योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है।ताजा मामला कुरूद क्षेत्र का है, जहां एक आवेदक को नया बिजली कनेक्शन लिए एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मीटर नहीं लगाया गया है। प्रार्थी द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं।

            शासन की सख्त निर्देश शहरी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 3 से 7 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 15 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश हैं। शासन स्तर पर भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर ही कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। इसके बावजूद एक माह बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं लग पाना विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रार्थी ने अब उच्च अधिकारियों और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है, ताकि शासन की योजनाएं सही मायनों में लोगों तक पहुंच सकें। 

जल्द भाग 2.....

No comments