छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- क्षेत्र में बासी त्योहार के अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत सदस्य परमेश्वरी महेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- क्षेत्र में बासी त्योहार के अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत सदस्य परमेश्वरी महेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रमिकों को 1 मई मजदूर दिवस की हार्दिक-हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से देश एवं समाज का विकास संभव हो पाता है। बासी जैसे पारंपरिक त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं मजदूर दिवस हमें श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने की प्रेरणा देता है।
पूर्व जनपद पंचायत परमेश्वरी महेंद्र साहू ने सभी से आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।


No comments