Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने ग्राम जवरगांव एवं अरौद में प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों तथा शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। साथ ही मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

             इस दौरान नेहरू निषाद ने कहा कि यह 12 वर्ष केवल एक सरकार का कार्यकाल नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का इतिहास है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं कागजों तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज सरकार की नीयत और व्यवस्था दोनों में बदलाव आया है। गरीबों को पक्के मकान, महिलाओं को सम्मान, किसानों को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार एवं अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया गया है।

              वहीं जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, गरीब उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सुशील निषाद, सरपंच प्रतिनिधि दीपक साहू, उमेन्द्र सिन्हा, रामानंद सिन्हा, बालाराम सिन्हा, पुरण सिंह ध्रुव, धनीराम साहू, तोमेश साहू, जवरगांव सरपंच लीलाराम साहू, भोलाराम साहू, देव यादव, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments