Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की धमतरी जिला इकाई का गठन, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला नियुक्ति प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा रायपुर स्थित मेक कॉलेज में जिला इकाइयों के गठन एवं...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई द्वारा रायपुर स्थित मेक कॉलेज में जिला इकाइयों के गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल तथा महेश अग्रवाल सहित प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।समारोह में धमतरी जिला इकाई का गठन करते हुए अमित अग्रवाल को जिला अध्यक्ष एवं कुरूद निवासी मनोज राजकुमार अग्रवाल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर संगठन को मजबूत बनाने, समाज सेवा एवं अग्रवाल समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

          इस अवसर पर धमतरी से अनिल अग्रवाल, दयाराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विजय अग्रवाल एवं मदन अग्रवाल तथा कुरूद से सुभाष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

No comments