Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गुदगुदा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन, प्रेमलाल साहू बने अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुदगुदा के सभागार में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुदगुदा के सभागार में शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नई समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रेमलाल साहू को अध्यक्ष एवं नरोत्तम साहू को उपाध्यक्ष चुना गया।समिति में शिक्षाविद के रूप में सनातन कुमार साहू को शामिल किया गया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष भीमराम साहू, ओंकार साहू, बसंत साहू, देवेन्द्र कुमार साहू, कामता प्रसाद साहू तथा महिला सदस्यों में रानी साहू, शीतल ध्रुव, खोमिन साहू, गीता साहू, लिलेश्वरी साहू, जानकी साहू, हीना साहू एवं वंदिता साहू सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

                     बैठक में ग्राम सरपंच सोनम साहू, संजय साहू, पूर्व अध्यक्ष एवनलाल साहू, टुमेन्द्र साहू, प्राचार्य टेकराम सोनकर, वरिष्ठ व्याख्याता रमेश ध्रुव, शेखर ठाकुर, तरुण सिन्हा, निलेश भारद्वाज, डी.डी. साहू, गैंदलाल साहू, एल.पी. साहू, डेमिन साहू, शोभाराम साहू, संस्था प्रमुख दुर्गेश द्विवेदी, प्रधानपाठिका चंद्रप्रभा बघेल सहित जनप्रतिनिधि, पालक एवं शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित समिति ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments