Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

गरीबों के घर तोड़ने वाली सरकार विकास की नहीं, अन्याय की पहचान बन रही है- नकटी न्याय पदयात्रा में विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नया रायपुर के नकटी गांव में आयोजित "नकटी न्याय पदयात...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नया रायपुर के नकटी गांव में आयोजित "नकटी न्याय पदयात्रा" में शामिल हुए। यह पदयात्रा भाजपा सरकार द्वारा बारिश के बीच 85 परिवारों के आशियाने बुल्डोजर से ध्वस्त किए जाने के विरोध में आयोजित की गई । विधायक ओंकार साहू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से हर संभव संघर्ष का भरोसा दिलाया।विधायक ओंकार साहू ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में गरीब, मजदूर और वंचित परिवारों के सिर से छत छीन लेना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। शासन-प्रशासन का दायित्व लोगों को सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है, न कि उन्हें बेघर करना। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में परिवारों को बेघर करना पूरी तरह अमानवीय और संवेदनहीन कदम है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

        उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। नकटी गांव के प्रभावित परिवारों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

          विधायक ओंकार साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को गरीबों के पुनर्वास और उनके अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। बिना मानवीय दृष्टिकोण अपनाए की गई ऐसी कार्रवाइयां जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों के समुचित पुनर्वास, मुआवजे तथा उनके जीवनयापन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट संकल्प है कि जनता के हक, सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में वह हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। नकटी न्याय पदयात्रा केवल एक विरोध कार्यक्रम नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष का प्रतीक है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments