Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पुरूर में भाजपा मंडल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला-पुरूर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई स्कूल से रानी दुर्गावती चौक तक ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल मिर्रीटोला-पुरूर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई स्कूल से रानी दुर्गावती चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। डीजे के साथ देशभक्ति गीतों की धुन पर पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहे के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।तिरंगा यात्रा के दौरान मंडल की ओर से ताम्रध्वज सिन्हा, एजाज खान सहित पूर्व सैनिकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। पूर्व सैनिक बंधुओं ने रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बालोदगहन में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद परिवार के घर पहुंचकर परिवारजनों को तिरंगा झंडा भेंट किया गया तथा शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

               इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रीतम साहू, प्रदेश भाजयुमो प्रशिक्षण प्रमुख छत्तीसगढ़ आदित्य सिंह पीपरे, जिला पंचायत सभापति तेज राम साहू, जनपद अध्यक्ष सुनीता संजय साहू, मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय, आनंद शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू, जनार्दन सिन्हा, रेणुका गजेन्द्र, महामंत्री राकेश सिन्हा, यदीप गोल्डी साहू, प्रहलाद साहू, महेत्तर नेताम, होमशंकर साहू, यादव राम साहू, सविता साहू, अजेन्द्र साहू, संजय साहू, संध्या साहू, हीरा मणी, केजूराम साहू, यालेश साहू, संकेत साहू, मिथलेश साहू, द्वारका सिन्हा, जागेश्वर साहू, छगन साहू, संतोषी साहू, राजेन्द्र साहू, हेमंत साहू, शैलेन्द्र सिंह सोरी, धर्मेन्द्र साहू, रूद्रप्रकाश साहू, नवीन पटेल, बिसम्भर साहू, हर्ष साहू, गिरवर बजरंग, लक्ष्मी नारायण नेताम, टोमेन्द्र रामचंद, पोखन, तोषण मरकाम सहित भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

No comments