छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ कुरुद के तत्वावधान में विकासखंड के स्काउट-गाइड प्रभारी शिक्षकों की एक मह...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ कुरुद के तत्वावधान में विकासखंड के स्काउट-गाइड प्रभारी शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र की वार्षिक कार्ययोजना, अंशदान संग्रह तथा बेसिक कोर्स उत्तीर्ण प्रभारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।विद्यार्थियों के हित में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: राजेश कुमार पाण्डेयबैठक में शिक्षकों की कम उपस्थिति पर स्थानीय संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बैठकों को महज औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों के हितार्थ कार्य कर रहे हैं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निजी स्कूलों की स्थिति और अनुशासन पर उठे सवाल
बैठक के दौरान संस्थागत सदस्य श्रवण साहू ने विकासखंड के निजी (प्राइवेट) स्कूलों में स्काउट-गाइड गतिविधियों और प्रदर्शन की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। वहीं, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) डी. के. साहू ने बैठक में शिक्षकों की बिना यूनिफॉर्म उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अनुशासन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।बैठक में बेसिक प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रभारी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर धनंजय ठाकुर, उपाध्यक्ष वीणा खत्री, अरुणा नेताम, सचिव एस. कुमार साहू सहित विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments