छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम देवरी (भखारा) में देशप्रेम की भावना को जागृत करने, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति स...
कुरूद:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम देवरी (भखारा) में देशप्रेम की भावना को जागृत करने, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ग्राम के बड़े-बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों ने पूरे गांव में यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती योगमाया तेजेन्द्र साहू, भूतपूर्व सरपंच रूप राम साहू, दूज राम साहू, थानू बैंस, संतोष यादव सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments