छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में क्वार नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष क्वार नवर...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- जय महाकाली छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर कुरूद में क्वार नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष क्वार नवरात्रि पर्व 11से 19अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान महतारी मंदिर के दरबार में श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति की भावना से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक श्रद्धालुओं के पंजीयन एवं राशि जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मंदिर कार्यालय के अनुसार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के लिए तेल ज्योति के लिए 801रुपये तथा घी ज्योति के लिए 2001रुपये निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालु मंदिर के पुजारी महाराज अथवा मंदिर कार्यालय से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं तथा रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
मंदिर कार्यालय प्रबन्धक सेवक राम साहू ने बताया कि श्रद्धालु मोबाइल नं. 8871305138 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा "गूगल पे, फोन पे" के माध्यम से राशि जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है। राशि जमा करने के बाद श्रद्धालुओं को व्हाट्सएप के माध्यम से रसीद उपलब्ध कराई जाएगी।मंदिर कार्यालय ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व के दौरान महतारी मंदिर के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के लिए समय पर पंजीयन कराने की अपील की है।


No comments