Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

महिलाओं में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने ऐसे आयोजन जरूरी : सुमन देवांगन

भिलाई, 10 सितंबर 2026। परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर में देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं के लिए ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम ह...

भिलाई, 10 सितंबर 2026। परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर में देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं के लिए ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। संयोजिका सुमन देवांगन के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, हुनर एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि ‘सपनों की उड़ान’ महिलाओं के हुनर को मंच देने, प्रतिभा को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं अपनी प्रतिभा के दम पर समाज में अलग पहचान बना रही हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मंच, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराया जाए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। चार धाम यात्रा स्पर्धा में तनु देवांगन ने प्रथम, लक्ष्मी देवांगन ने द्वितीय और उषा गंगाराम देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह सुहागन चूड़ी श्रृंगार स्पर्धा में कामना देवांगन ने प्रथम, हेमलता देवांगन ने द्वितीय तथा जयश्री देवांगन ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दामिनी देवांगन, हेमलता, मीनाक्षी हरिशंकर, मीनाक्षी अविनाश, प्रभा देवांगन, रूपाली, उषा दिनेश, पूनम देवांगन, कविता देवांगन सहित देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की सदस्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments