Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भिलाई:- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मंगलवार को वैशाल...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भिलाई:- वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मंगलवार को वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पहुंचकर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निलांजना टोप्पो व डॉ. मिथिलेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा शर्मा व डॉ. स्निग्धा त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्यारसी लाल सोनी तथा सामान्य चिकित्सा विभाग के डॉ. समृद्ध नामजाशी ने मरीजों की जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन किया। अस्पताल के मार्केटिंग हेड मानसी तांडी, विनीत राजपूत, वेदिका पटेल सहित नर्सिंग स्टाफ ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

        इस अवसर पर वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि रोग की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए, इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से जरूरतमंद, अशक्त एवं वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि बीमारी की समय रहते पहचान होने पर उपचार अधिक प्रभावी हो सकता है।देवांगन ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तथा झूलेलाल मंदिर विकास समिति कालीबाड़ी का आभार जताया। महासंघ की ओर से शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं समिति के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।

                कार्यक्रम में महासंघ के महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, शैलजा वार्ष्णेय, श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के पदाधिकारी दिलीप पवानी, सेवनदास रमानी तथा झूलेलाल विकास समिति कालीबाड़ी के पदाधिकारी अशोक चैतवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के ने कालीबाड़ी परिसर में नागरिकों के लिए जल्द पेवर ब्लॉक, गार्डन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने महासंघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की।शिविर के आयोजन में महासंघ, झूलेलाल धाम एवं श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के सदस्यों का सहयोग रहा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।

No comments