Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रायगढ़ के चक्रधर समारोह में धमतरी के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन, स्वेच्छा और हितेश ने जीता खिताब

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- 41वें चक्रधर समारोह 2026 के अंतर्गत जिला रायगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में आजाद चौक बजरंग...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- 41वें चक्रधर समारोह 2026 के अंतर्गत जिला रायगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में आजाद चौक बजरंग अखाड़ा धमतरी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अखाड़े के खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।महिला वर्ग के 61 से 69 किलोग्राम वजन वर्ग में कुमारी स्वेच्छा चौहान ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए ‘रानी लक्ष्मीबाई देवी’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के 48 से 51किलोग्राम वजन वर्ग में हितेश कुर्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘अभिमन्यु’ का खिताब जीता। इसी तरह 52 से 55 किलोग्राम वजन वर्ग में यश वाल्मीकि ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

         तीनों विजयी पहलवानों की सफलता से आजाद चौक बजरंग अखाड़ा सहित धमतरी जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया गया। अखाड़े के कुश्ती कोच सूरज छाटा द्वारा खिलाड़ियों को प्रतिदिन नए-नए कुश्ती के पैंतरों और तकनीकों का विशेष अभ्यास निःशुल्क कराया जाता है।प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर लौटे पहलवानों का आजाद चौक बजरंग अखाड़ा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखाड़े के उस्ताद सालिक पटेल, दीपक छाटा, छबिलाल प्रजापति, विजय छाटा, महावीर यादव, सूरज छाटा, टीनू साहू, रामकुमार वाल्मीकि, गगन कुंभकार, त्रिलोक छाटा, प्रदीप यादव एवं परस यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

No comments