Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनसहयोग से नारधा स्कूल में बच्चों को मिले बैग, खिले चेहरे

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मगरलोड: - शासकीय प्राथमिक शाला नारधा में जनसहयोग की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। दानदाताओं ने विद्यालय के सभी बच्चों...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मगरलोड:- शासकीय प्राथमिक शाला नारधा में जनसहयोग की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। दानदाताओं ने विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग, कलर प्रिंटर एवं फोटो कॉपी मशीन तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए झूला प्रदान किया।सृष्टि अकादमी नवापारा के संचालक डोमेन्द्र कुमार साहू ने बच्चों को स्कूल बैग के साथ विद्यालय के लिए प्रिंटर व फोटो कॉपी मशीन प्रदान की। वहीं प्रसिद्ध कवि पलटन राम साहू ‘कवि’, गाड़ाडीह ने झूला भेंट किया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोमेन्द्र कुमार साहू रहे। अध्यक्षता टी.एस. ठाकुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक ने की। विशेष अतिथि तिलोत्तमा साहू, सभापति जनपद पंचायत मगरलोड सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर पलटन राम साहू ने अपनी प्रसिद्ध कविता “मोर गांव गवा के” की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने जनसहयोग को बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अनुकरणीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में याज्ञवल्क निषाद ने सभी दानदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

No comments