खैरझिटी स्कूल में मातृ-पितृ सम्मेलन, शैक्षिक विकास के लिए 21 हजार रुपये की घोषणा

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मेघा। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय खैरझिटी में 13 अक्टूबर को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय के विकास में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मातृ-पितृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में शैक्षिक प्रिंट रिच सामग्री विकसित करने के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती सरिता रंजीत कश्यप थीं। अध्यक्षता शाला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती परमिला साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं शिक्षाविद अशोक ध्रुव, सेवानिवृत्त शिक्षक जे.आर. साहू, हाई स्कूल खैरझिटी के प्राचार्य धीरज देवांगन, लेखन साहू, उपसरपंच श्रीमती भूगेश्वरी साहू, धनेश्वरी यादव तथा ग्रामीण अध्यक्ष खेमूराम साहू, नंदकुमार साहू और ओंकार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अखिलेश्वर कश्यप ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने पालकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, घर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाने, पढ़ने-लिखने की आदत विकसित करने और उनके सर्वांगीण विकास में परिवार की भूमिका के प्रति जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top