शारदीय नवरात्र आस्था, शक्ति उपासना और सामाजिक समरसता का पर्व : केशव साहू

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।केशव साहू ने कहा कि शारदीय नवरात्र भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक आस्था, शक्ति उपासना और नारी शक्ति के सम्मान का महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें सत्य, धर्म, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मां दुर्गा की उपासना हमें कठिन परिस्थितियों का सामना साहस और धैर्य के साथ करने की प्रेरणा देती है।

           जनपद पंचायत उपाध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि नवरात्र केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और एकता का भी प्रतीक है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना, जसगीत, देवी जागरण और विभिन्न धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय वातावरण बनता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्र पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने तथा सामाजिक सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही मां जगदंबा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त जनपद पंचायत क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top