नवरात्रि पर "जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव" ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना नगरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया।

              अंगिरा ध्रुव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखती है। यह पर्व शक्ति की उपासना के साथ ही सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिरों में पूजा-पाठ, आरती और भक्ति के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो जाता है तथा लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और नारी सम्मान की प्रतीक हैं। नवरात्रि का पर्व हमें बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाने, अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है। यह अवसर हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने के साथ ही आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा भी देता है।

         जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द मजबूत हो तथा क्षेत्र विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के स्वस्थ, सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top