Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम भोथीपार में सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, रामधुनी प्रतियोगिता में शामिल हुए - विधायक ओंकार साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोथीपार में आज धमतरी विधायक ओंकार साहू सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन एवं श...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोथीपार में आज धमतरी विधायक ओंकार साहू सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य के भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ विकास कार्य की शुरुआत की और आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य ग्रामवासियों की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शेड का निर्माण होने से गांव में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

          इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका संकल्प है। सार्वजनिक शेड जैसे निर्माण कार्य गांव की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम जनता की जरूरतों को पूरा करना और गांवों में सुविधाओं का विस्तार करना है। क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता है।विधायक श्री साहू ने रामधुनी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। रामधुनी के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भक्ति, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण अंचलों की लोकसंस्कृति को संरक्षित करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर ने कहा कि ग्राम भोथीपार में सार्वजनिक शेड का निर्माण ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। इस सुविधा से गांव में सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने कहा कि विधायक श्री ओंकार साहू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सार्वजनिक शेड का निर्माण गांव की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भविष्य में अनेक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने रामधुनी प्रतियोगिता को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।सरपंच पीतेश टण्डन ने सार्वजनिक शेड निर्माण की स्वीकृति और भूमिपूजन के लिए विधायक श्री ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेड निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थायी सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्राम के विकास के लिए आगे भी सहयोग और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

   कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल रहा ग्रामीणों ने विकास कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , जनपद सदस्य भारती चन्द्रहास साहू ,पीतेश टण्डन सरपंच ग्राम पंचायत कुर्रा , गुरूगोपाल गोस्वामी , नीलमणि साहू , मुकेश यादव , गोपालन पटेल , फल्लेश साहू , धर्मेंद्र पटेल , रंजीत साहू , जागृत साहू , दशरथ साहू , भूषण पटेल, धनेश्वर यादव , टोमनलाल साहू , पोषण साहू , राधेश्याम यादव , तुका पटेल, चोवाराम साहू , गोपेश्वर साहू , सुनीता पटेल , भारती पटेल , राधेश्याम पटेल , शिवकुमार साहू , लोकेश्वर पटेल, टेकराम साहू , देवेन्द्र पटेल , बंशीलाल पटेल, एकनाथ साहू , रेनसिंग साहू शिक्षक , गैंदलाल पटेल , डोमनलाल पटेल , दूजराम साहू , छेदन पटेल , हुलार पटेल , टंकेश्वर पटेल , धरम पटेल , सुमित पटेल , जनक साहू , लेखराम साहू ,कोदूराम साहू , शेखन साहू , नरोत्तम पटेल , देवानंद पटेल , साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

No comments