Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में गणेश झांकी एवं विसर्जन को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तय

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- आगामी गणेश उत्सव के तहत झांकी एवं विसर्जन समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- आगामी गणेश उत्सव के तहत झांकी एवं विसर्जन समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से झांकी संयोजकों एवं गणेशोत्सव समितियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) श्रीमती रागिनी मिश्रा (रा.पु.से.), तहसीलदार सूरज बंछोर, कुरूद थाना प्रभारी कमलेश ठाकुर तथा पार्षद भानु चंद्राकर सहित गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारी एवं झांकी संयोजक उपस्थित रहे।

        बैठक में झांकियों के सुगम संचालन के लिए रूट निर्धारण पर चर्चा की गई। यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों की रूपरेखा तय करने तथा झांकी के दौरान व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। वहीं सभी समितियों को झांकी के प्रस्थान और समापन के लिए निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा विसर्जन के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की।बैठक में प्रशासन और पुलिस की ओर से गणेशोत्सव को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की बात कही।

No comments