10वीं पास के लिए 165 पदों पर निकली भर्ती..

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्यूज l पश्चिम मध्य रेलवे में 10वीं पास के लिए अपरेंटिस का शानदार मौका है. खास है कि चयनित होने के लिए कोई परीक्ष नहीं देनी है. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. दरअसल, सवारी डिब्बा पुनर्निमाण कारखाना, भोपाल में ट्रेड अपरेंटिस की 165 वैकेंसी है. 

नोटिफिकेशन के अनुसार ये नियुक्तियां फिटर, वेल्डर (गैस व इलेक्ट्रिक), इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न ट्रेड के लिए की जानी हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होगी. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां- 

आवेदन की शुरुआत- 01 मार्च 2021 आवेदन की अंतिम तिथि-30 मार्च 2021 

कुल पदों की संख्या- 165 

फिटर- 45 गैस 

और इलेक्ट्रिक वेल्डर- 28

 इलेक्ट्रिशियन- 18 कंप्यूटर 

ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट- 08 सेक्रिटेरियल

 असिस्टेंट(अंग्रेजी)-05 

पेंटर (जनरल)- 10 

कारपेंटर- 20

 प्लंबर- 08 सिविल 

ड्रॉफ्टमैन- 02 

टेलर (जनरल)- 05

 डीजल मैकेनिक- 07 

मैकेनिक ट्रैक्टर- 04 

ऑपरेटर एडवांस मशीन टूल- 05

आवश्यक योग्यता- न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना आवश्यक है. आयुसीमा- न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है. 

एससी/एसटी को पांच वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन वर्ष और शारीरिक रूप से दिव्यांग को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी. जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए भी 10 वर्ष की छूट है. आवेदन शुल्क- 100 रुपये+पोर्टल फीस 70 रुपये+ जीएसटी चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थी का चयन 10वीं कक्षा में हासिल अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. 

ऐसे करें आवेदन - अभ्यर्थी अपरेंटिस पदों के लिए mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस वेबसाइट के होम पेज पर पश्चिम मध्य रेलवे के लिए आवेदन का लिंक मिलेगा. उसे क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा.


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top