ग्राम मोंगरा में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, जयकारों के बीच हुआ विसर्जन

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- शारदीय नवरात्रि के समापन पर ग्राम मोंगरा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गांव में लीला चौक, राम सागर पारा और शीतला चौक पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।नवरात्रि के दौरान तीनों स्थानों पर पंडित भूपेंद्र शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। विसर्जन के दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच माता रानी की प्रतिमाओं को गली भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और भावुक मन से विदाई दी।

       गली भ्रमण के दौरान गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। माता रानी के जयकारों और भक्तों की आस्था के बीच श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। 

इसके बाद ग्राम मोंगरा के तालाब में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

नौ दिनों की आराधना के बाद भावुक हुए श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। पर्व के अंतिम दिन विसर्जन की बेला में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।

भक्तों ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और मंगल बनाए रखने की प्रार्थना की।माता रानी को विदाई देते समय श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से आने की कामना करते हुए जयकारे लगाए। आस्था, भक्ति और धार्मिक परंपराओं से सराबोर ग्राम मोंगरा में प्रतिमा विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top