कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज...

Pradeep Ganjeer
0
 




छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज l अंबिकापुर l  आरक्षक से मारपीट के मामले में पुलिस ने आज कांग्रेस पार्षद दीपक मिश्रा सहित 9 लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज की है। 
दरअसल बीती रात थाने में कांग्रेस के कई नेता शोर शराबा के साथ तेज आवाज में गाली गलौज कर रहे थे। इसका आरक्षक सतेंद्र दुबे ने विरोध किया था, 
जिससे नाराज होकर कांग्रेस नेता व उसके 9 साथियों ने थाना परिसर में ही आरक्षक की पिटाई कर दी। इसके अलावा वर्दी उतरवाने की भी धमकी दे डाली थी। 
वहीं बीच-बचाव करने वाले आरक्षकों के साथ भी इन लोगों के द्वारा धक्का-मुक्की की गई थी। 
हैरानी की बात तो यह है कि थाने परिसर में ही बीती रात पुलिस के साथ हुए मारपीट के बाद भी पुलिस ने आज दूसरे दिन कांग्रेस नेता सहित 9 लोगों के ऊपर एफआईआर लिखी है,
 जबकि मीडिया ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से भी सवाल किया था।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top