50 साल पहले वैज्ञानिकों ने उगाया था ये जंगल, अब यहां जाने से डरते है लोग

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज l दुनिया में इतने ज्यादा रहस्य हैं, इनमें से कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में आज तक कोई जान नहीं पाया. हम आपको आज ऐसे जंगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो जापान में है. इस जंगल में जाने से हर कोई कतराता है. इस जंगल में ऐसा कुछ खास है जो इसे दुनिया के अन्य सभी जंगलों से अलग करता है.

जापान के मियाजाकी प्रीफेक्चर में स्थित यह जंगल निचिनन सिटी के पास है. इसकी सबसे अजीब बात यह है कि ऊंचाई से देखने पर ऐसा लगता है कि यहां मानो कोई युएफओ यानि एलियन उतरा हो. इस जंगल के पेड़ चक्र जैसी आकृति का निर्माण करते हैं और किसी घेरे में मौजूद हैं. किसी  फ्लाइट या हेलीकॉप्टर से जाने पर इस जंगल की आकृति आपको चौंका सकती है.

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह जंगल प्राकृतिक नहीं है बल्कि इसे वैज्ञानिकों ने एक एक्सपेरिमेंट के तरह पैदा किया है. इस जंगल की सबसे खास बात यह है कि एक्सपेरिमेंट हाल-फिलहाल नहीं बल्कि 50 साल पहले किया गया था. वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस एक्सपेरिमेंट को अंजाम दिया था. इसके बाद यहां घुमावदार आकृति में पेड़ उगने लगे.

वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट का नाम 'एक्सपेरिमेंटल फॉरेस्ट्री' रखा था. वैज्ञानिकों द्वारा इस एक्सपेरिमेंट का मकसद पेड़ों की दूरी के आधार पर उनके विकास को समझना था. एक्सपेरिमेंट जब शुरू किया गया तो वैज्ञानिकों ने 10 गोलाकार पंक्तियों में देवदार के पेड़ उगाए. आज इसका नतीजा देखने को मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top