राजधानी हॉस्पिटल में लगी आग… 2 लोगों की जलकर हुई मौत…

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

राजधानी । रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी मच गई । जब हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लग गई। बताया जा रहा है कि पहले सीलींग फैन से धुंआ निकला और उसके बाद आग फैली।

 सूत्रों की माने तो सीलींग के अंदर से आग भड़की उसके बाद आईसीयू में लगे ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप के कारण वो भड़क गई। इस घटना में दो लोगों की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है।बाकी मरीजों को अन्य जगह शिफ्ट किया गया । 

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान मरीजों के परिजनों में भी हड़कंप मचा रहा इस अस्पताल में 40 से अधिक मरीज भर्ती थे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top